पब्लिक फर्स्ट। पलामू। महाशिवरात्रि को लेकर पलामू के पांकी बाजार में लगे एक तोरण द्वार को लेकर विवाद हो गया। इस तोरण द्वार को लेकर 2 पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। मस्जिद से पत्थर फेंके गए, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने मस्जिद पर पत्थर चलाए। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इस पत्थरबाजी में पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है।

पांकी में धारा 144 लगा दी गई है। पलामू के पांकी बाजार इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पांकी बाजार पूरी तरह बंद है। सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं, तोरण द्वार लगाने के बाद दूसरे पक्ष ने उसे जबरन कबाड़ कर फेंक दिया गया। इसका विरोध किया गया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.