पब्लिक फर्स्ट ब्यूरो।शबाना आजमी ने पति जावेद अख्तर के साथ उनके बॉन्ड के बारे में बात करते हुए कहा है कि उनकी जावेद अख्तर से खूब लड़ाई होती है. दोनों बस एक-दूसरे को मार देना चाहते हैं

शबाना आजमी और जावेद अख्तर इंडस्ट्री के एडोरेबल कपल्स में से एक माने जाते हैं. दोनों 1984 में शादी के बंधन में बंधे थे. एक-दूसरे के प्रति दोनों का प्यार अलग ही दिखता है, लेकिन हाल ही में हुए इंटरव्यू में शबाना आजमी ने खुलासा किया कि उनकी जावेद अख्तर से खूब लड़ाई होती है. जो इस हद तक बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे को मार तक देना चाहते हैं. हालांकि दोनों के मन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान भी उतना ही है.

शबाना आजमी और जावेद अख्तर बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं


जावेद अख्तर ने पहली पत्नी हनी ईरानी को तलाक देकर शबाना से शादी की थी। दोनों की शादी साल 1984 में हुई थी। जावेद अख्तर और शबाना आजमी के बीच प्यार आज भी अलग दिखता है। शबाना आजमी का बड़ा खुलासा भले ही शबाना आजमी पति जावेद अख्तर से बेइंताह प्यार करती हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों के बीच बहुत झगड़े होते थे और दोनों एक दूसरे को मार देना चाहते थे। इसका खुलासा खुद शबाना ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। उन्होंने बताया कि, शादी के बाद वह बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं थीं। शादी की शुरूआत में नहीं थी रोमांटिक फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में जब शबाना आजमी से पूछा गया कि उनके लिए प्यार की परिभाषा क्या है, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में मैं कभी भी रोमांटिक नहीं थी। मुझे लगता है कि आजकल की लड़कियों में शायद आज ये सब बदल चुका है। लेकिन मेरे जमाने की यंग लड़कियों के पास भरपूर रोमांस था।’

Share.

Comments are closed.

Secret Link