उत्तरी अफगानिस्तान में दो अलग-अलग घटनाओं में प्राथमिक विद्यालयों की 80 लड़कियों को जहर दे दिया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक स्थानीय शिक्षा अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पब्लिक फर्स्ट ब्यूरो।काबुल

तालिबान पहले ही देश में लड़कियों के छठी कक्षा से आगे पढ़ाई करने पर प्रतिबंध लगा चुका है। जिन स्‍कूलों में लड़कियों को जहर दिया गया है वो अफगानिस्तान के सर-ए-पुल प्रांत में हैं। दोनों स्कूल आस-पास बताए जा रहे हैं। एक के बाद एक इन स्‍कूलों को निशाना बनाया गया।

तस्वीर 2015 की है, जहर दी गई लड़कियों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

लड़कियों को साजिश के तहत जहर दिया

सर-ए-पुल के एजुकेशन डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि वो मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच से ये किसी की साजिश लग रही है। अभी तक इस बात की भी जानकारी नहीं है कि लड़कियों को कैसे जहर दिया गया। न ही इस बात की कोई जानकारी मिली है कि लड़कियों की उम्र क्‍या है और वो कौन सी क्लास में पढ़ती हैं।

तस्वीर अफगानिस्तान के हेरात प्रांत की है, बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।(फाइल फोटो)

ऐसा माना जा रहा है कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने और अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों तथा स्वतंत्रता पर नियंत्रण करने के बाद से इस तरह का यह पहला मामला है। देश में लड़कियों के छठी कक्षा से आगे पढ़ाई करने पर प्रतिबंध है। शिक्षा अधिकारी ने विस्तृत जानकारी नहीं देते हुए कहा कि जहर देने वाले व्यक्ति की निजी रंजिश थी। ये घटनाएं सर-ए-पुल प्रांत में शनिवार और रविवार को हुईं।PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.