पब्लिक फर्स्ट।

नासा ने सौर मंडल के बाहर ग्रह पर पानी की खोज की है। गृह का नाम WASP-18b है, इसकी खोज 2009 में की गई थी। ये पृथ्वी से 400 प्रकाश वर्ष दूर है। एस्ट्रोनॉमर्स को इसके वातावरण में भाप और गैस मिली है।
2009 में इसे ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS), हब्बल और स्पिट्जर टेलिस्कोप की मदद से खोजा गया था। जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने यहां पानी की खोज की है।

इस गृह की खास बातें…

ये ग्रह बृहस्पति की तुलना में 10 गुना ज्यादा बड़ा दिखाई देता है।
यहां एक साल 23 घंटे के बराबर है। इसे अल्ट्रा हॉट गैस जायंट कहा जा रहा है।
WASP-18b पर तापमान करीब 2,700 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। साइंटिस्ट्स के मुताबिक, इस वजह से ही पानी भाप बना और एटमॉस्फियर में फैल गया।
नासा ने बताया कि ग्रह हमेशा अपने तारे के सामने रहता है, ठीक वैसे ही जैसे चंद्रमा का एक हिस्सा हमेशा पृथ्वी के सामने होता है।

29 अगस्त 2022 को सौर मंडल के बाहर एक्सोप्लैनेट WASP-39 b पर कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) का पता लगाया था। ये ग्रह पृथ्वी से 700 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। ये ग्रह सूर्य के जैसे ही एक तारे के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। WASP-39 b गैस के कारण बृहस्पति की तुलना में 30% ज्यादा फूला दिखाई देता है। जबकि इसका वजन बृहस्पति के वजन का एक चौथाई है। हालांकि, इसका डायमीटर (व्यास) बृहस्पति से 1.3 गुना ज्यादा है।

WASP-39 b पर तापमान करीब 900 डिग्री सेल्सियस है। यह अपने तारे के काफी करीब चक्कर लगाता है। यहां एक साल 4 दिन के बराबर है। रिसर्चर्स के अनुसार ग्रह को 2011 में ही खोज लिया गया था, मगर इसकी तस्वीर अब सामने आई है। 11 साल पहले रेडियो टेलिस्कोप की मदद से इसकी खोज की गई थी।

CO2 का पता कैसे चला? हब्बल और स्पिट्जर टेलिस्कोप्स ने WASP-39 b के वायुमंडल में भाप, सोडियम और पोटैशियम को ढूंढ लिया था। अब जेम्स वेब टेलिस्कोप ने CO2 की मौजूदगी का पता लगाया है। ऐसा वैज्ञानिकों को गैस के रंग को देखकर पता चला है। दरअसल गैस खास प्रकार के रंगों को सोखती हैं, जिससे हम उनका पता लगा सकते हैं।

मंगल ग्रह के केंद्र में मौजूद सीस्मिक वेव्स (भूकंपीय तरंगों) की वजह से इंसान वहां नहीं सकता। नासा ने इस लाल ग्रह पर 2018 में एक मशीन- इनसाइट लैंडर भेजी थी। इससे जुटाए गए डेटा में अब इस बात का खुलासा हुआ है।

ऐसे ही और अधिक जानकारियों के लिए देखिये publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.