सलमान के घर फायरिंग केस का मामला
गोली चलाने वाले आरोपी ने आत्महत्या की
आरोपी ने चादर से लगाई फांसी

पब्लिक फर्स्ट । मुंबई। क्राईम डेस्क।

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग करने वालों को हथियार सप्लाई करने के आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली। उसने चादर से फांसी लगा ली। 32 साल के अनुज थापन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 15 अप्रैल को अनुज थापन (32) और सुभाष चंदर (37) को पंजाब से हिरासत में लिया था। दोनों ने इस घटना के लिए हथियार मुहैया करवाए थे। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। आत्महत्या की कोशिश करने वाला अनुज गांव में ट्रक में बतौर हेल्पर काम करता था।

वहीं दूसरा आरोपी सुभाष एक किसान था। दोनों आरोपियों पर पंजाब और हरियाणा में कई केस दर्ज हैं। दोनों कई सालों से लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर काम कर रहे थे। publicfirstnews.com

Share.
Leave A Reply