पब्लिक फर्स्ट । भोपाल ।

संघ के पूर्व सर संघचालक पर दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा की तीखी टिप्पणी सामने आई।रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘दिग्विजय सिंह मुस्लिम चाटुकारिता के पागलपन की हद से गुजर रहे हैं’ शर्मा ने कहा कि हिंदुत्व की बात करने वालों का अपमान करना दिग्विजय सिंह की आदत बन गई है।संघ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को कांग्रेस के किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं, श्री गुरुजी के बारे में दिग्विजय सिंह तो क्या, उनके अब्बा भी ढंग से नहीं जानते। विधायक ने कहा कि संघ को जानने के लिए दिग्विजय सिंह को 100 बार जन्म लेना पड़ेगा।

आपको बता दें, संघ पर दिग्विजय सिंह के विवादित ट्वीट के बाद से दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं।विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि वे हिन्दुओं के नेता कभी नहीं बन सकते, क्योंकि उनके गुरु जाकिर नाईक जैसे कट्टरपंथी लोग हैं।

publicFirstnews.com

Share.

Comments are closed.