पब्लिक फर्स्ट। भोपाल।
देश ही नहीं नेपाल की पुलिस जिस कुख्यात अन्तर्राष्ट्रीय बाघ शिकारी एवं तस्कर आदिन सिंह उर्फ़ कल्ला बावरिया को 15 सैलून से तलाश कर रही थी, उसे मप्र STF वाइल्ड लाइफ ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इसके लिए स्टफ वाइल्ड लाइफ के जवानों ने कई दिन भिकारी व मज़दूर बनकर आरोपी की गतिविधि पर नजर रखी। नई दिल्ली से मिली सुचना पर उसे विदिशा-सागर राजमार्ग में ग्यारसपुर के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

कई प्रदेशों की पुलिस इसे ढूंढ रही थी, 15 साल से दे रहा था चकमा
STF सूत्रों ने बताया की तमिलनाडु, महारष्ट्र, असम, मेघलय में बाघ की खाल व हड्डियों की भरी मात्रा में जब्ती की गयी है। शिकार एवं तस्करी में लिप्त उत्तर भारत निवासी विशेष शिकारी गिरोह (बावरिया) के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया। ये 15 सैलून से देशभर की जांच एजेंसी को चकमा दे रहा था।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link