पब्लिक फर्स्ट।

UP की घोसी सीट पर 49% और त्रिपुरा की दोनों सीटों पर 80% से ज्यादा वोट पड़े थे
देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड और उत्तराखंड की 1-1 सीट पर 5 सितंबर को वोटिंग हुई थी, जबकि त्रिपुरा की दो सीटों पर वोट डाले गए थे।

चुनाव आयोग के मुताबिक, सबसे ज्यादा 89.20% वोट त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर पड़े थे। वहीं सबसे कम 50.77% मतदान UP की घोसी सीट पर हुआ था। इसके अलावा त्रिपुरा की धनपुर सीट पर 83.96%, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर 78.19%, केरल की पुथुपल्ली सीट पर 72.86%, झारखंड की डुमरी में 64.85% और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर 55.44% वोट पड़े थे।

घोसी और धनपुर सीट पर मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने की वजह से चुनाव हुए हैं। बाकी पांच सीटों पर मौजूदा विधायक का निधन होने के चलते चुनाव हुए हैं।

INDIA गठबंधन ने 5 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ा
INDIA गठबंधन ने 5 सीट- घोसी (UP), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर मिलकर चुनाव लड़ा है। वहीं, धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) में INDIA गठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।

उत्तर प्रदेश की घोसी सीट: भाजपा और सपा के बीच मुकाबला
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट जुलाई में समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। दारा सिंह ने सपा छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली थी। अब उन्होंने भाजपा के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ा है। उनके खिलाफ सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने समर्थन दिया है।

Share.

Comments are closed.