पब्लिक फर्स्ट। मध्यप्रदेश

MP Election 2023 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए है। हालाँकि कांग्रेसियों से ज्यादा BJP और शिवराज सरकार को कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार था। आपको बता दें कांग्रेस हाईकमान ने आज रविवार को नवरात्र के पहले दिन 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। इन 144 सीटों में भोपाल जिले की सात में से तीन सीटों मध्य, नरेला और बैरसिया सीट पर उम्मीदवार घोषित हो चुके है।

टिकट लेने वाले कांग्रेस VIP

लेकिन अभी भी राजधानी भोपाल की उत्तर, हुजूर, गोविंदपुरा और पश्चिम सीट पर पेंच फंसे हुए है। आपको बता दें मध्य सीट पर इस बार भी कांग्रेस ने अपने ध्रुव के इक्के यानि वर्तमान विधायक आरिफ मसूद को मौका दिया है। वहीं नरेला में मनोज शुक्ला और आरक्षित बैरसिया सीट पर पूर्व प्रत्याशी जयश्री हरीकिशन को ही उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस ने अपने 70 विधायकों को फिर से चुनाव का टिकट दिया है। इतना ही नहीं कमलनाथ मंत्रिमंडल के भी 16 मंत्रियों को टिकट दिया गया है।

इन लोगों के बीच होगी कांटे की टक्कर

MP Election 2023 वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिण-पश्चिम सीट छोड़कर बाकी छह सीटों पर अपने महारथी उतार दिए है। भोपाल की मध्य सीट पर आरिफ मसूद और भाजपा के पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं भोपाल की नरेला विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने मनोज शुक्ला और BJP के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बीच होगा मुकाबला।

Share.

Comments are closed.