पब्लिक फर्स्ट। दिल्ली ।

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है। एक वीडियो का मामला थमा नहीं पाता कि दूसरा वीडियो वायरल होने लगता है। इन कथित वीडियो में देवेंद्र तोमर किसी दलाल से करोड़ों रुपये के लेन-देन की बात कर रहे हैं। आपको बता दें देवेंद्र तोमर उर्फ रामू भैया के ऐसे 3 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पहले तो केवल विपक्षी दल इन वीडियो को सच बताते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा पर निशाना साध रहे थे, तो भाजपा इसे फेक बता रही है।

लेकिन जूनियर तोमर के तीसरे वायरल वीडियो के तार कनाडा से जुड़ने के बाद केंद्र सरकार ने वायरल वीडियो के इस मामले को गंभीरता से लिया है। देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के वायरल वीडियो की शुरुआत में एक अज्ञात व्यक्ति चंडीगढ़ से फोन में दिख रहे देवेंद्र तोमर से कह रहा है कि भैया ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इनका सीए हर महीने, हमें 50CR है 100CR है या 500CR देगा है। इस पर देवेंद्र तोमर कहते है नो प्रॉब्लम।

ऐसे कई वीडियो वायरल होने के बाद अब कई एजेंसियां जूनियर तोमर के मामले को खालिस्तानी एंगल से जोड़कर जांच करने में जुट गई है। ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई बड़े नेताओं और नामची हस्तियों पर केंद्रीय जाँच एजेंसियों का शिकंजा कसा सकता है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि देवेंद्र तोमर के वायरल वीडियो के तार कनाडा से जुड़ रहे हैं, ऐसे में वायरल वीडियो के इस मामले को खालिस्तानी एंगल से जोड़कर देखना आवश्यक हो जाता है।

बताया जा रहा है कि NIA इस मामले को कनाडा में खालिस्तान समर्थक संगठनों की सा‎जिश के रुप में देखते हुए पंजाब के अनेक नेताओं और नामचीन लोगों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के आला नेता भी जांच एजेंसी के शक के दायरे में आ सकते हैं। खासतौर पर तब जबकि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, ऐसे में भाजपा सरकार चुनाव को प्रभावित करने वाले इस मामले को हल्के में नहीं लेगी।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.