वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ की तैयारी में प्रदेश की मोहन यादव सरकार जुट गई है। महाकाल लोक बनने के बाद जिस तरह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं उज्जैन पहुंच रहे हैं, उससे ध्यान में रखते हुए विभागों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग इंदौर-उज्जैन हाईवे को छह लेन मार्ग बनाएगा। यह इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज गेट से उज्जैन के हरिफाटक चौराहे तक 45.47 किमी रहेगा। इसमें एक फ्लाईओवर उज्जैन शहर में बनाया जाएगा। सिंहस्थ की तैयारियों के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बैठक करके सभी विभागों को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए थे।

महाकाल लोक बनने के बाद जिस तरह से उज्जैन आने वाले श्रद्धालु की संख्या बढ़ी है, उसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने स्टेट हाईवे 59 इंदौर-उज्जैन को छह लेन करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें दो बड़े पुल बनाए जाएंगे। सर्विस रोड रहेगा और उज्जैन शहर में फ्लाइओवर भी बनाया जाएगा। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस कार्य में 894 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार लगाएगी और शेष राशि निर्माण एजेंसी द्वारा व्यय की जाएगी। निर्माण एजेंसी को लागत की राशि एक निश्चित अवधि में सरकार किस्तों के रूप में लौटाएगी। टोल टैक्स की वसूली सड़क विकास निगम करेगा।

Share.

Comments are closed.