उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। चैत्र नवरात्रि से पहले मुख्यमंत्री ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में आरती उतारने के बाद गोशाला का भी दौरा किया, जहां उन्होंने गायों को गुड़ और चारा खिलाया। मंदिर परिसर और गोशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी संवाद किया। विधायक पलटूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र और नगर पालिका चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने सभी से कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण करें और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाएं।

मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी और कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का यह दौरा दो दिवसीय है और बलरामपुर में नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.