पब्लिक फर्स्ट | भोपाल।

राज्य सरकार ने निगम मंडल और प्राधिकरणों के 46 अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को हटा दिया है। इसी के तहत तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग ने शैलेंद्र शर्मा को मप्र राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद से नरेंद्र बिरथरे को हटाए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह नियुक्तियां तत्कालीन शिवराज सरकार के कार्यकाल में की गई थी। वन विभाग ने राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष पद से सत्येंद्र सिंह भूषण को हटा दिया है।

इनके अलावा अन्य निगम मंडलों में नियुक्तियां जो निरस्त की गई हैं, वे सभी पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान ने की थी और उन्हें कैबिनेट और राज्यमंत्री का दर्जा दिया था।

अब निगम मंडलों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियां राज्य सरकार के द्वारा लोकसभा चुनाव के बाद की जाएगी। निगम-मंडलों में पदस्थ अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के स्टाफ को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की पूर्व में की गई नियुक्तियां निरस्त किए जाने की जानकारी संबंधित विभाग की ओर से निगम मंडल और प्राधिकरण में पदस्थ सीईओ व अन्य अफसरों को दे दी गई है। publicfirstnews.com

Share.
Leave A Reply