उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर गठित 4 सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को हटा दिया है। इसके साथ ही 3 अन्य लोगों को निलंबित किया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य रहे डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर को पद से हटा दिया गया है। उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशालय से संबद्ध किया गया है। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन माहुर को आरोप पत्र दिया गया है। वहीं कॉलेज के अवर अभियन्ता विद्युत संजीत कुमार एनआईसीयू वार्ड की नर्सिंग सिस्टर इंचार्ज संध्या राय और कॉलेज की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर को तत्काल निलम्बित करते हुए आरोप पत्र दिया गया।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link