धर्मेन्द्रसिंह राजपूत (शिवपुरी) देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मध्यभारत प्रांत के प्रांत अध्यक्ष पुनः निर्वाचित और केतन चतुर्वेदी (बैतूल) प्रांत मंत्री के रूप में 2024-25 हेतु निर्वाचित हुए हैं। यह घोषणा आज अभाविप मध्यभारत प्रांत कार्यालय, भोपाल से की गई।
अभाविप के प्रांत कार्यालय से आज निर्वाचन अधिकारी डॉ. दीपक पालीवाल द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उपरोक्त दोनों पदों का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा एवं दोनों पदाधिकारी दिनांक 19 से 21 दिसम्बर 2024 को आयोजित अभाविप के 57वे प्रांत अधिवेशन गुना में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। धर्मेन्द्रसिंह राजपूत युनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (आर.जी.पी.वी.) शिवपुरी में मेकेनिकल इंजीनियर विभाग में सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं। आपके विभिन्न शोध पत्र प्रकाशित हुये हैं एवं तकनीकी शिक्षा के विभिन्न विषयों पर आपका अध्ययन है। सन् 2009 से आप विद्यार्थी परिषद में सक्रिय कार्यकर्ता है, विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुये उज्जैन नगर उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला प्रमुख, विभाग प्रमुख, प्रांत उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, मध्यभारत प्रांत उपाध्यक्ष जैसे विभिन्न दायित्वों का आपने निर्वहन किया है। सत्र 2022-23 में आप प्रथम बार प्रांत अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे, सत्र 2023-24 हेतु आप पुनः प्रांत अध्यक्ष निर्वाचित हुए और नवीन सत्र 2024-25 हेतु भी आप प्रांत अध्यक्ष निर्वाचित हुए है।
केतन चतुर्वेदी आपकी शिक्षा ग्वालियर के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय से बी कॉम तक हुई है। विद्यार्थी परिषद से आपका संपर्क वर्ष 2016 से है एवं वर्ष 2021 से आप पूर्णकालिक कार्यकर्ता है। पूर्व में आपने ग्वालियर महानगर में भाग मंत्री, जीवाजी विश्वविद्यालय संयोजक, ग्वालियर महानगर सहमंत्री, भोपाल महानगर सहमंत्री एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता के नाते नर्मदापुरम जिला संगठन मंत्री, भोपाल महानगर सह संगठन मंत्री जैसे दायित्व का निर्वहन किया हैं आप वर्ष 2023-24 में अभाविप के मध्यभारत प्रांत के सहमंत्री भी रहे हैं। वर्तमान में आप नर्मदापुरम विभाग के विभाग संगठन मंत्री हैं। आपका केन्द्र बैतूल हैं। संगठन कार्य में विभिन्न नवाचार के माध्यम से कार्यविस्तार में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आप सत्र 2024-25 हेतु अभाविप मध्यभारत के प्रांत मंत्री निर्वाचित हुए हैं।
PUBLICFIRSTNEWS.COM