उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना में शामिल होंगे। सीएम योगी इस मौके पर खेती करने वाले किसानों को ट्रैक्टर्स का वितरण और कृषकों सम्मान से पुरस्कृति करेंगे।

तो वहीं मेरठ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आज 122वीं जयंती है। इसे रालोद कार्यकर्ता और किसान संगठन धूमधाम से मनाने जा रहे हैं। रालोद के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने रालोद के सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों समेत सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में पहुंचने की अपील की है। मतलूब गौड़ ने बताया कि सुबह 10 बजे हवन होगा और चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी किसान घाट दिल्ली जाएंगे और वहां चौधरी साहब की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा किसान संगठन भी चौ. चरण सिंह की जयंती मनाएंगे। भारतीय किसान यूनियन की तरफ से सोमवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सिसौली मुख्यालय से किसान आंदोलन का ऐलान भी किया जा सकता है। इस पर भी किसानों की नजर लगी हुई है। संगठन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि सरकार ने न तो अभी तक वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना रेट घोषित किया है और न ही कई शुगर मिल किसानों को गन्ना बकाये का भुगतान कर रही है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link