राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज महाकुंभ पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने संगम में 3 डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किए , इसके बाद गंगा की पूजा और आरती की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलिकॉप्टर सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। वहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अरैल पहुंचीं, फिर बोट से संगम पहुंचीं और स्नान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पूजा अर्चना करने के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने महाकुंभ में स्नान किया। इससे पहले 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था।
PUBLICFIRSTNEWS.COM