• विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के अंतिम दिन विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने सपा नेता अबू आजमी के विवादित बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “मुसलमान भी अब औरंगजेब नाम नहीं रखते। उसे एक बार उत्तर प्रदेश भेज दो, हम उसका उपचार कर देंगे। क्या ऐसे व्यक्ति को भारत में रहने का अधिकार होना चाहिए? समाजवादी पार्टी को इस पर जवाब देना चाहिए कि अबू आजमी को पार्टी से क्यों नहीं निकालते?”

मुख्यमंत्री ने सपा की नीतियों और नेताओं के बयानों पर सवाल उठाते हुए पार्टी की मंशा पर संदेह जताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध है और ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

publicfirstnews.com

Share.
Leave A Reply Cancel Reply