पब्लिक फर्स्ट। लखनऊ। अभिषेक यादव।

लखनऊ: लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अब सम्पूर्ण देश के विकास का इंजन बन गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल हमारी नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के लोग और नेता भी इस तथ्य को स्वीकार कर रहे हैं।

यशवंत सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि केवल योगी सरकार की नहीं, बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश की है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वे खुले मन से इस सच्चाई को स्वीकार करें और विकास तथा महाकुंभ जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर राजनीति न करें।

उन्होंने आगे कहा कि चाहे वह कानून व्यवस्था हो या इंफ्रास्ट्रक्चर, योगी सरकार का आठ साल का कार्यकाल भारत के गौरव का काल रहा है। इस अवधि में उत्तर प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिससे राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

महाकुंभ की चर्चा करते हुए यशवंत सिंह ने कहा कि इसकी शानदार व्यवस्था से सम्पूर्ण संसार में उत्तर प्रदेश का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ ने देश-दुनिया को उत्तर प्रदेश की क्षमता से वाकिफ कराया है, और यह आयोजन प्रदेश की प्रशासनिक क्षमता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बना है।

उन्होंने कहा कि सरकार की इन उपलब्धियों को देखते हुए, सभी नागरिकों को प्रदेश के विकास में सहयोग करना चाहिए और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.