पब्लिक फर्स्ट । लखनऊ। अभिषेक यादव ।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने मानसून से पहले बाढ़ से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बाढ़ संभावित जिलों में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए 200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
यह फंड विशेष रूप से सरयू, गंगा, राप्ती और रोहिन नदियों के किनारे स्थित तटबंधों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण में खर्च किया जाएगा। इन परियोजनाओं में आरसीसी पिलर निर्माण, तटबंधों की मरम्मत, कटाव रोधी उपाय और नए पंपिंग स्टेशनों की स्थापना शामिल है।
सरकार का साफ कहना है कि मानसून शुरू होने से पहले सभी बाढ़ नियंत्रण उपाय पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि को रोका जा सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते तैयारियां पूरी करें, और मौसम विभाग की चेतावनियों पर विशेष नजर रखी जाए।
सरकार की यह सक्रियता यह साबित करती है कि इस बार मानसून में बाढ़ से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश पूरी तरह तैयार रहेगा।
publicfirstnews.com
