लखनऊ, उत्तर प्रदेश – राज्य में H5 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में संक्रमण की रोकथाम, निगरानी और नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग सहित संबंधित विभागों को सतर्क रहने और तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.