सिंगरौली, मध्यप्रदेश
सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात सिंगरौली पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह छापा जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर बैढ़न थाना क्षेत्र के काम गांव (पूर्वी टोला) में मारा गया।

इस कार्रवाई में:

1 JCB मशीन

1 हाइवा वाहन

4-5 हाइवा डंप की गई

अवैध रेत को मौके से जब्त किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, खनिज माफियाओं के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अवैध उत्खनन और परिवहन की गतिविधियाँ लगातार जारी थीं।

इस बार, रात्रि करीब 3 बजे खनिज विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। छापेमारी के बाद से स्थानीय माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ाई से निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.