करेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था अब खुलकर सामने आ गई है। हालात इतने खराब बताए जा रहे हैं कि क्षेत्रीय विधायक को भी स्वीकार करना पड़ा कि अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक नहीं चल रही हैं।

अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही और मनमानी के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते, जिसके कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और कई बार उन्हें इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इतना ही नहीं, मरीजों के लिए निर्धारित भोजन व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। आरोप है कि तय मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा, बल्कि घटिया और अधूरा खाना परोसा जा रहा है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।

सबसे गंभीर आरोप ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) पर लगे हैं। जानकारी के अनुसार, बीएमओ पर यह आरोप है कि वे सरकारी अस्पताल की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज कर अपनी निजी क्लीनिक में अधिक समय दे रहे हैं।

विधायक द्वारा इस पूरे मामले को उठाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल जरूर मची है, लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

स्थानीय जनता अब इस मुद्दे पर जवाब चाहती है और उम्मीद कर रही है कि जल्द ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link