हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भौंरा डांडा में सड़क निर्माण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भौंरा-सिकहुला लिंक मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य में PWD विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लग रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों को नजरअंदाज कर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके चलते निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही सड़क पर गड्ढे दिखाई देने लगे हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने ही सड़क को हाथों से उखाड़कर निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल दी। इससे साफ जाहिर होता है कि निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार बेखौफ तरीके से काम करता रहा, जबकि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इस पूरे मामले में मूकदर्शक बने रहे।

इस मामले के सामने आने के बाद अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसकी शह पर यह कथित घोटाला चल रहा है और क्या जिम्मेदारों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई की जाएगी या फिर मामला दबा दिया जाएगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link