HIGHLIGHT :

    • माँ भारती का सेवक मोदी सीना तान कर खड़ा है
    • सौगंध मुझे इस मिट्टी की देश नहीं मिटने दूँगा
    • पाकिस्तान को आतंकी हमले की भारी कीमत चुकानी होगी
    • मोदी बोले: नसों में लहू नहीं, बह रहा है गर्म सिंदूर
    • भारत के हक का पानी पाकिस्तान को नहीं मिलेगा
    • हमले की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, अर्थव्यवस्था भी गिरेगी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर से अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए वीर भूमि को नमन किया। उन्होंने याद दिलाया कि पांच साल पहले बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भी उनकी पहली सभा सीमा से सटे चूरू में हुई थी, और इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भी संयोग से पहली जनसभा बीकानेर में हो रही है।

    पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा, “सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा।”
    उन्होंने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए बताया कि आतंकियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया।

    पीएम ने कहा कि वो गोलियां केवल पहलगाम में नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के दिलों को भी छलनी कर गईं।
    इसके बाद देश ने मिलकर आतंक के खिलाफ संकल्प लिया — “उन्हें मिट्टी में मिला देंगे, उन्हें कल्पना से बड़ी सजा देंगे।”

    प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी थी, और सेनाओं ने मिलकर ऐसा रणनीतिक चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटनों पर आना पड़ा।

    publicfirstnews.com

    Twitter

    Share.

    Comments are closed.