पब्लिक फर्स्ट। खातेगांव /देवास।अनिल उपाध्याय।

मध्य प्रदेश के नेमावर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव में घरेलू विवाद ने दिल दहला देने वाला रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी की नाक काट दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद हड़कंप, 100 डायल टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलने पर 100 डायल की टीम के पायलट महिपाल सिंह और प्रधान आरक्षक मोहन सिंह राणा मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में घायल महिला को खातेगांव के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण महिला को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह आपसी विवाद से जुड़ा घरेलू मामला बताया जा रहा है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.