मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जल की एक-एक बूँद सहेजने और भूगर्भ भंडारण बढ़ाने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया। इस अभियान के परिणामस्वरूप, मध्यप्रदेश के खंडवा जिले ने जल संरक्षण में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्रदेशवासियों और खंडवा जिले के प्रशासन की संयुक्त मेहनत का परिणाम है।
इस सफलता ने न केवल खंडवा, बल्कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। भारत सरकार द्वारा इस उपलब्धि का सत्यापन किया जाएगा और खंडवा को सम्मानित किया जाएगा। यह पहल जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और देश के अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बन सकती है।मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से शुरू हुआ है यह 30 जून तक चलेगा। क्या है जल गंगा संवर्धन अभियान ।
क्या है जल गंगा संवर्धन अभियान ?
मप्र में 70,000 पुराने कुएं, तालाब और बावड़ियां सुधारे जाएंगे
अब तक 31,857 खेत तालाब खोदे जा चुके हैं
सरकार का 81,078 खेत तालाब खोदने का लक्ष्य
एक महीने में 34,171 कुओं को जल रिचार्ज किया गया
जल संग्रहण और भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने पर जोर
सभी जिलों में तेजी से चल रहा है जल संवर्धन कार्य
PUBLICFIRSTNEWS.COM
