मध्यप्रदेश की सियासत में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया बयान पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की टिप्पणी को पूरी तरह अशोभनीय, अपमानजनक और राष्ट्र विरोधी मानसिकता से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ चुके हैं और उनकी भाषा प्रधानमंत्री ही नहीं, पूरे देश के संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत के खिलाफ है।

क्‍या कहा मप्र के मुख्‍यमंत्री ने

सीएम डॉ. मोहन यादव ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि “राहुल गांधी को पहले अपनी बुद्धि का सृजन कर लेना चाहिए, तभी कोई बात आगे बढ़ सकती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार सेना, संविधान और देश के प्रधानमंत्री जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भ्रामक और आपत्तिजनक बयान देकर देश की एकता, अखंडता और गरिमा को नुकसान पहुँचा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इसे सिर्फ राजनैतिक बयानबाज़ी नहीं, बल्कि देशविरोधी सोच का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी बार-बार इस प्रकार की भाषा बोलकर यह सिद्ध करते हैं कि उनका झुकाव देश की गरिमा से अधिक सस्ती लोकप्रियता और बाहरी मानसिकता की ओर है। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे विचारों का लोकतांत्रिक रूप से जवाब देना ज़रूरी है, और देश की अस्मिता की रक्षा के लिए सच और संस्कारों की राजनीति को मज़बूत करना होगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.