Close Menu
Public First News
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | धार में भव्य सरस्वती लोक की घोषणा, 88 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात |

May 25, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | हो. वे. शेषाद्रि जी : जीवन, मूल्य और संघ की दायित्व–परंपरा – कैलाश चन्द्र |

May 25, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | वक्फ संपत्तियों पर सख्ती, स्कॉलरशिप वितरण और सुधारों में एमपी अग्रणी: सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान |

May 25, 2026 MP FIRST
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 26
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Breaking News:
  • #MP FIRST | धार में भव्य सरस्वती लोक की घोषणा, 88 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात |
  • #MP FIRST | हो. वे. शेषाद्रि जी : जीवन, मूल्य और संघ की दायित्व–परंपरा – कैलाश चन्द्र |
  • #MP FIRST | वक्फ संपत्तियों पर सख्ती, स्कॉलरशिप वितरण और सुधारों में एमपी अग्रणी: सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान |
  • #MP FIRST | 750 साल बाद भोजशाला में पूजा, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएं |
  • #MP FIRST | गंगा दशहरा कार्यक्रम में बोले CM डॉ. मोहन यादव : “धार बनेगा विकास, विरासत और संस्कृति का नया केंद्र” |
  • #CG FIRST | नई दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट |
  • #MP FIRST | सीएम डॉ. मोहन यादव की राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात, बेंगलुरु लोक भवन बैठक |
  • #UP FIRST | लखनऊ में BSP का शक्ति प्रदर्शन, मायावती की अध्यक्षता में 2027 चुनावी रणनीति पर बड़ा मंथन |
  • #CG FIRST | अब वैज्ञानिक जांच से पकड़े जाएंगे अपराधी, जीपीएम पुलिस को मिली अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन |
  • #CG FIRST | धरमजयगढ़ में हाथी शावक की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप |
Login
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Home»Sanatan first»#UP । अयोध्या: मंत्रोच्चार के बीच राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पूरी,रामलला के साथ लक्ष्मण-भरत-शत्रुघ्न व हनुमान की प्रतिमा स्थापित
Sanatan first

#UP । अयोध्या: मंत्रोच्चार के बीच राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पूरी,रामलला के साथ लक्ष्मण-भरत-शत्रुघ्न व हनुमान की प्रतिमा स्थापित

पब्लिक फर्स्ट। अयोध्‍या । अभिषेक यादव ।
Public First NewsBy Public First NewsJune 5, 2025No Comments0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

      HIGHLIGHT FIRST :

      • मकराना के सफेद संगमरमर से बनी हैं राम दरबार की मूर्तियां
      • राम मंदिर के प्रथम तल में बना राम दरबार
      • सीएम योगी ने प्रभु श्री राम की पूजा -अर्चना की

      अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। सीएम योगी ने राम दरबार का पूजन किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सुबह 11.25 से 11.40 बजे तक चला। रामलला के गर्भगृह के ऊपर यानी फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार बनाया गया है।

      इसमें श्रीराम, मां सीता, तीनों भाई- लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ-साथ हनुमानजी की मूर्ति हैं। काशी के पुरोहित जय प्रकाश त्रिपाठी ने 101 पंडितों ने प्राण प्रतिष्ठा कराई। मंत्रोच्चारण के बाद मूर्तियों की आंखों पर बंधी पटि्टयां खोली गईं और उन्हें आईना दिखाया गया। भगवान राम सहित चारों भाइयों के हाथों में धनुष है।

      जहां गर्भगृह में भगवान राम बालक के रूप में हैं, वहीं रामदरबार में राजा के रूप में विराजमान हैं। श्रद्धालु राम दरबार के दर्शन कब से कर सकेंगे ट्रस्ट ने अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

      रामदरबार के लिए सूरत के कारोबारी मुकेश पटेल ने हीरे, सोने-चांदी के आभूषण दान दिए हैं। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश नेवादिया ने कहा- दान दिए आभूषणों में एक हजार कैरेट का हीरा, 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना, 300 कैरेट रुबी से 11 मुकुट बनाए गए हैं। इनके अलावा, गले का हार, कान के कुंडल, माथे का तिलक, चारों भाइयों के लिए धनुष-बाण हैं।

      इन आभूषणों को चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या लाया गया। इसे राम मंदिर ट्रस्ट को दान किया गया। 22 जनवरी 2024 यानी 498 दिन पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।

      परकोटे के 6 मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई

      राम दरबार के अलावा मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर बने परकोटे के 6 मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा हुई। इनमें भगवान शिव, श्रीगणेश, हनुमान, सूर्य भगवान, मां भगवती, मां अन्नपूर्णा के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई।

      पिछले साल रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में जहां देशभर के बड़े कारोबारियों, फिल्मी हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। वहीं, आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में 350 लोगों को आमंत्रित किया है। इसमें ज्यादातर ट्रस्ट के पदाधिकारी, साधु संत हैं।

      रामदरबार की मूर्तियों को जयपुर में तैयार किया गया है। ये मूर्तियां मकराना के सफेद संगमरमर से बनी हैं। इसमें भगवान श्रीराम और सीता सिंहासन पर विराजमान हैं। भरत और हनुमान भगवान श्रीराम के चरणों के पास बैठे हैं।

      PUBLICFIRSTNEWS.COM

      Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
      Previous Articleअयोध्या: राम दरबार में अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न,सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना
      Next Article #PM । वीरांगनाओं की भेंट से प्रेरित होकर PM मोदी ने सिंदूर का पौधा रोपा
      Public First News

      Related Posts

      SATYA DARSHAN By Public First News0 Views

      #SATYA DARSHAN | नींद का कारोबार” — कैसे ‘8 घंटे’ के पैरामीटर ने करोड़ों स्वस्थ लोगों को ‘मरीज़’ बना दिया ? जानिए सच ।

      SATYA DARSHAN May 21, 20260 Views
      SATYA DARSHAN By Public First News0 Views

      #SATYA DARSHAN | कॉकरोच से क्रांति या Silicon Valley का नया चुनावी प्रयोग?

      SATYA DARSHAN May 21, 20260 Views
      SATYA DARSHAN By Public First News0 Views

      #SATYA DARSHAN | जय–विजय से 2026 तक : भय, उद्धार और नियंत्रण का चक्र । संकट कौन बनाता है ?

      SATYA DARSHAN May 20, 20260 Views
      SATYA DARSHAN By Public First News0 Views

      #SATYA DARSHAN | तेल का पूरा खेल इसी ‘डर’ पर चलता है !! ?? |

      SATYA DARSHAN May 20, 20260 Views
      SATYA DARSHAN By Public First News0 Views

      #SATYA DARSHAN | आई.जी. फारबेन (IG Farben)—दवा भी, ज़हर भी! विश्व की सबसे खतरनाक कंपनी – 2026 आज भी – सावधान ।

      SATYA DARSHAN May 19, 20260 Views
      SATYA DARSHAN By Public First News0 Views

      #SATYA DARSHAN : द फ्लेक्सनर रिपोर्ट 1910 । विशेष ऐतिहासिक खोजी आलेख ।

      SATYA DARSHAN May 19, 20260 Views

      Comments are closed.

      Top Posts

      Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

      December 18, 20225K Views

      उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

      November 23, 2023513 Views

      उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

      July 5, 2023408 Views

      Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर

      November 28, 2023271 Views
      1 2 3 … 1,382 Next
      Don't Miss

      #MP FIRST | धार में भव्य सरस्वती लोक की घोषणा, 88 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात |

      By Public First News MP FIRST May 25, 20260 Views

      मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार में आयोजित गंगा दशहरा के अवसर पर…

      MP FIRST By Public First News

      #MP FIRST | हो. वे. शेषाद्रि जी : जीवन, मूल्य और संघ की दायित्व–परंपरा – कैलाश चन्द्र |

      May 25, 2026 MP FIRST
      MP FIRST By Public First News

      #MP FIRST | वक्फ संपत्तियों पर सख्ती, स्कॉलरशिप वितरण और सुधारों में एमपी अग्रणी: सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान |

      May 25, 2026 MP FIRST
      MP FIRST By Public First News

      #MP FIRST | 750 साल बाद भोजशाला में पूजा, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएं |

      May 25, 2026 MP FIRST
      Stay In Touch
      • Facebook
      • YouTube
      • TikTok
      • WhatsApp
      • Twitter
      • Instagram
      Latest Reviews
      Editors Picks
      Top Reviews
      Advertisement
      Most Popular

      Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

      December 18, 20225K Views

      उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

      November 23, 2023513 Views

      उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

      July 5, 2023408 Views
      About Us
      About Us

      Public First News
      Corporate Office: E/7/ HIG-139, Arera Colony, Bhopal 462016 (M.P)
      Phone: 0755-7967937

      Email: info@publicfirstnews.com, publicfirstnewstv@gmail.com

      Public First News
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
      • Latest News
      • Crime first
      • India first
      • Politics first
      • City first
      • Astrology first
      • Sports first
      Powered by Public First News, Copyright © 2026. All rights reserved by Public First News

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Sign In or Register

      Welcome Back!

      Login to your account below.

      Lost password?