Close Menu
Public First News
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई, जानें डिटेल

June 9, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | सहभाग किया, श्रेय नहीं लिया : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वयंसेवकों का योगदान – कैलाश चन्द्र |

June 8, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | जल संरक्षण में मध्यप्रदेश बना वैश्विक मिसाल, 6 देशों के राजनयिकों ने सराहा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’|

June 8, 2026 MP FIRST
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, June 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Breaking News:
  • #MP FIRST | सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई, जानें डिटेल
  • #MP FIRST | सहभाग किया, श्रेय नहीं लिया : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वयंसेवकों का योगदान – कैलाश चन्द्र |
  • #MP FIRST | जल संरक्षण में मध्यप्रदेश बना वैश्विक मिसाल, 6 देशों के राजनयिकों ने सराहा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’|
  • #MP FIRST | मोदी युग के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय |
  • #MP FIRST | उज्जैन: भागवत कथा के समापन पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, नारायणा और अंका-झंका में बनेंगे श्रीकृष्ण तीर्थ |
  • #MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |
  • # MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
  • #MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |
  • #CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |
  • #MP FIRST | बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद |
Login
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Home»India first»National News»Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर
National News

Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर

Public First NewsBy Public First NewsNovember 28, 2023No Comments271 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पब्लिक फर्स्ट | उत्तरकाशी |

उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से उनके सफल बचाव की खबर मिलने पर 41 फंसे हुए श्रमिकों के परिवार के सदस्यों के चेहरे पर राहत और खुशी छा गई। लंबे समय तक हताशा सहने वाले परिवारों ने बचाव का जश्न मनाया और अपने प्रियजनों को वापस लाने के लिए सरकार को तहे दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। परिवार के कुछ सदस्य श्रमिकों का हाल जानने के लिए उनके साथ वीडियो कॉल पर लगे रहे। कई रिश्तेदार, जो घटना के कुछ दिन बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे और तब से वहीं डेरा डाले हुए थे, आखिरकार अपने प्रियजनों से मिल गए।

#WATCH | Uttarkashi (Uttarakhand) tunnel rescue: CM Pushkar Singh Dhami and Union Minister General VK Singh meet the workers who have been rescued from inside the Silkyara tunnel pic.twitter.com/beuPxZYpxe

— ANI (@ANI) November 28, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 दिन के बचाव अभियान के बाद सिलक्यारा टनल से बचाए गए श्रमिकों से किया संवाद। उनका कुशलक्षेम जानते हुए बढ़ाया हौसला।

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने 17 दिन के बचाव अभियान के बाद सिलक्यारा टनल से बचाए गए श्रमिकों से किया संवाद।

उनका कुशलक्षेम जानते हुए बढ़ाया हौसला।#UttarakhandTunnelRescue pic.twitter.com/wIr7PVfYhS

— BJP (@BJP4India) November 29, 2023

पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा, “इस जीत का श्रेय मैं पूरे भारत को देता हूं, प्रधानमंत्री का पूरा आशीर्वाद हमारे साथ रहा है। जब भी हमारा हौसला कमजोर हुआ अंदर फंसे हुए 41 मजदूर हमारा हौसला बढ़ा देते थे…”

#WATCH उत्तरकाशी(उत्तराखंड) सुरंग बचाव: पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा, "इस जीत का श्रेय मैं पूरे भारत को देता हूं, प्रधानमंत्री का पूरा आशीर्वाद हमारे साथ रहा है। जब भी हमारा हौसला कमजोर हुआ अंदर फंसे हुए 41 मजदूर हमारा हौसला बढ़ा देते थे…" pic.twitter.com/YrG7h1IHYg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2023

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी हैं तो मुमकिन है के नारे लगाए

मोदी हैं तो मुमकिन है, पुष्कर धामी जिंदाबाद के नारे लगा रहे भाजपाई। सुरंग के बाहर मौजूद लोग इस सफलता की खुशी में एक दूसरे को मिठाई बांट रहे हैं।

जल्द बनेगा भगवान बौखनाग का भव्य मंदिर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाबा बौखनाग और देवभूमि के देवी-देवताओं की कृपा से ऑपरेशन सफल हुआ है। बौखनाग देवता का सिलक्यारा में भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

सुरंग में फंसे श्रमिकों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता देगी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों सभी श्रमिकों को सरकार एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल में इलाज और घर जाने तक की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 

पीएम मोदी ने सीएम धामी को फोन कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलक्यारा में 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाले जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर अपनी शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान श्रमिकों के बारे में मुख्यमंत्री से जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री से जाना कि सुरंग से निकालने के बाद श्रमिकों के स्वास्थ्य देखभाल, घर छोड़ने व परिजनों आदि के लिए क्या व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि सभी श्रमिकों को सुरंग से निकलने के बाद सीधे चिन्यालीसौड़ स्थित अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी जरूरी स्वास्थ्य जांच आदि की जाएगी। साथ ही अवगत कराया कि श्रमिकों के परिजनों को भी फिलहाल चिन्यालीसौड़ ले जाया गया जहां से उनकी सुविधा के अनुसार राज्य सरकार उनको घर छोड़ने की पूरी व्यवस्था करेगी।

#WATCH | Uttarkashi tunnel rescue | Ambulances leave from the Silkyara tunnel site as nine workers among the 41 workers trapped inside the Silkyara tunnel in Uttarakhand since November 12 have been successfully rescued. pic.twitter.com/pgIpNxTY3B

— ANI (@ANI) November 28, 2023

सीएम ने अभियान में जुटे सभी लोगों को दी शुभकामनाएं

सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान में जुटे समस्त बचाव दल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा की श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरों की खुशी ही मेरे लिए इगास बग्वाल (दिवाली) है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी के सहयोग, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जा रही पल- पल निगरानी और बौखनाग देवता की कृपा से यह अभियान सफल हुआ। मुख्यमंत्री ने जरुरी होने पर श्रमिकों को हर चिकित्सा सुविधा देने के उन्होंने आदेश दिए हैं।

41 मजदूरों को निकाला गया बाहर

सिलक्यारा टनल में कैद 41 मजदूर 17वें दिन सुरक्षित बाहर आए। बचाव स्थल पर खुशी का माहौल है। मजदूरों को निकाल कर प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में शिफ्ट किया जा रहा है।

41 मजदूरों को निकाला गया बाहर

सिलक्यारा टनल में कैद 41 मजदूर 17वें दिन सुरक्षित बाहर आए। बचाव स्थल पर खुशी का माहौल है। मजदूरों को निकाल कर प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में शिफ्ट किया जा रहा है।

#UPDATE उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे सभी 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया।#SilkyaraTunnel pic.twitter.com/gB79TEk3W1

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2023

15 श्रमिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया

उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों में से 15 श्रमिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया है।

Uttarkashi tunnel rescue | 15 workers among the 41 workers trapped inside the Silkyara tunnel in Uttarakhand since November 12 have been successfully rescued. pic.twitter.com/TLjNL2jVIa

— ANI (@ANI) November 28, 2023

सीएम धामी ने बाहर आए मजदूरों का लिया हालचाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाहर निकाले गए श्रमिकों से मुलाकात कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल ( से.नि) वीके सिंह भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों और रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए कर्मियों के मनोबल और साहस की जमकर सराहना की। बाहर निकाले जा रहे श्रमिको के परिजन भी टनल में मौजूद हैं। टनल से बाहर निकाले गए श्रमिकों का प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण टनल में बने अस्थाई मेडीकल कैंप में ही किया जाएगा।

#WATCH | Uttarkashi (Uttarakhand) tunnel rescue: Locals distribute sweets outside Silkyara tunnel as trapped workers are being rescued from the tunnel pic.twitter.com/oASZAy8unf

— ANI (@ANI) November 28, 2023

पांच मजदूरों को सफलतापूर्वक निकाला गया बाहर

उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों में से पांच श्रमिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया है। फिलहाल सभी मजदूर सिल्कयारा टनल के अंदर सेफ्टी टनल में हैं।

टीम अंदर मजदूरों को पहना रही कपड़े

टीम अंदर गई है जो मजदूरों को कपड़े पहना रहे। वहीं एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अगर कोई मजदूर खुद को असहज महसूस करता है तो उसे अस्पताल ले जाया जाएगा।

पहले मजदूर को सफलतापूर्वक बचाया गया

उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों में से पहले मजदूर को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है।

The first worker among the 41 workers trapped inside Silkyara tunnel in Uttarakhand since November 12, has been successfully rescued. pic.twitter.com/rUAAA6TRDp

— ANI (@ANI) November 28, 2023

रांची झारखंड में सुरंग में फंसे श्रमिक के परिवार के बीच बांटी गई मिठाई

उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों के बचाव अभियान के अंतिम चरण में पहुंचने की जानकारी जैसी ही खबरों में आई वैसे ही रांची के झारखंड में अनिल बेदिया ने सुंरग में फंसे श्रमिकों में से एक के परिवार के सदस्यों के बीच मिठाइयां बांटी।

#WATCH | Ranchi, Jharkhand: As the rescue operations enter final stage, sweets being distributed among the family members of Anil Bedia, one of the workers who is trapped in the Silkyara tunnel pic.twitter.com/fkLLj6SLEI

— ANI (@ANI) November 28, 2023

यूपी के मिर्जापुर में अखिलेश के बाहर आने के इंतजार में परिवार

12 नवंबर से उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। रेस्क्यू को लेकर मिर्जापुर वासियों की दिल की धड़कन बढ़ी रही। टनल में फंसे मिर्जापुर के युवक अखिलेश की सुरक्षित वापसी को लेकर अदलहाट में रह रहा परिवार टकटकी लगाए टीवी देखता रहा। साथ ही फोन से संपर्क कर रेस्क्यू में लगने वाले समय इत्यादि की जानकारी भी लेता रहा। गांव में भी लोग अखिलेश की सुरक्षा को लेकर भगवान से कामना करते देखे गए।

चिनूक हेलीकॉप्टर तैनात

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर चिनूक हेलीकॉप्टर तैनात कर दिया गया है। टीम का कहना है कि अगर किसी भी मजदूर की तबीयत खराब लगेगी तो तुरंत एयरलिफ्ट कर अस्पताल भेजा जाएगा।

#WATCH | Uttarkashi tunnel rescue: Chinook helicopter present at Chinyalisaur airstrip to airlift the workers after their rescue from Silkyara tunnel. pic.twitter.com/ZRFgM6VvDp

— ANI (@ANI) November 28, 2023

गद्दे और स्ट्रेचर सुरंग के अंदर ले जाए गए हैं। मजदूरों के लिए गर्म कपड़े भी सुरंग के अंदर ले जाए गए हैं। मजदूरों को सीधा अस्पताल ले जाया जाएगा। मजदूरों के साथ परिजन भी जाएंगे। 

श्रमिकों के लिए मालाएं लेकर पहुंची टीम

सुरंग के पास लोग श्रमिकों के लिए मालाएं लेकर पहुंचे हैं।

मजदूरों के पाइप से बाहर निकालने की सूचना

सूचना है कि कुछ मजदूरों को पाइप से बाहर निकाला गया है। मेडिकल टीम भी सुरंग के अंदर है। कुछ परिजनों को भी वहां बुलाया गया है। मेडिकल टीम मजदूरों का चेकअप कर रही है। 

सुरंग के अंदर पहुंचे सीएम

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह सुरंग से बाहर निकले हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुरंग के अंदर दाखिल हुए हैं।

खुशी से झूम उठे मजदूर

सुरंग के अंदर ड्रिलिंग करने वाली ऑगर मशीन के ऑपरेटर शंभू मिश्रा ने बताया कि 1 बजकर 50 मिनट पर जब पाइप आर-पार हुआ तो अंदर फंसे मजदूर खुशी से झूम उठे। उन्होंने हाथ हिलाकर खुशी जताई।

सीएम धामी सिलक्यारा पहुंचे

सीएम पुष्कर सिंह धामी सुबह सिलक्यारा सुरंग का जायजा लेने पहुंचे थे। इसके बाद वह देहरादून किसी कार्यक्रम में शामिल होने आ गए थे। वहीं अब सीएम दोबारा सिलक्यारा पहुंच चुके हैं। 

#WATCH | Uttarkashi (Uttarakhand) tunnel rescue | Latest drone visuals show the latest status of the operation to rescue the 41 workers trapped inside Silkyara tunnel.

Uttarakhand tweets, "…work of inserting the pipe inside the tunnel is complete. All the workers will be… pic.twitter.com/D9vUjJyRMP

— ANI (@ANI) November 28, 2023

श्रमिकों तक पहुंचा पाइप

17 दिन बाद सुरंग से खुशखबरी आई है। रैट माइनर्स की टीम ने मैन्युअल ड्रिलिंग पूरी कर दी है। श्रमिकों तक पाइप पहुंच चुका है। पाइप वेल्डिंग किया जा रहा है, जिससे मजदूरों को कोई क्षति न पहुंचे। सुरंग के बाहर एंबुलेंस व डाक्टरों की टीम तैनात है। वहीं, एक एंबुलेंस अंदर भी गई है। श्रमिकों को सुरंग से निकालते ही चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया जाएगा।

#WATCH उत्तरकाशी (उत्तराखंड) सुरंग बचाव | कई एम्बुलेंस सिल्क्यारा सुरंग में प्रवेश कर रही हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और कई अन्य एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/DAqyYc1Dan

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2023

मैन्युअल ड्रिलिंग लगभग पूरी

सिलक्यारा सुरंग में मैन्युअल ड्रिलिंग लगभग पूरी हो चुकी है।  एनडीआरएफ की टीम सुरंग के मुहाने पर पहुंची है। वहीं, एक एंबुलेंस भी सुरंग के अंदर से निकली है।

एम्बुलेंस सिलक्यारा सुरंग के मुहाने पर पहुंची

टीम ने अब मजदूरों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वहां एंबुलेंस को भेज दिया है। यहां चार 108 एम्बुलेंस सिलक्यारा सुरंग के मुहाने पर पहुंची हैं। एसडीआरएफ के जवान सुरंग के अंदर ही श्रमिकों के मेडिकल चेकअप के लिए बेड लेकर जा रहे हैं। फोल्डिंग बेड के साथ तकिए और गद्दे भी पहुंचाए जा रहे हैं।

#WATCH | Uttarkashi tunnel rescue | Ambulances seen at the site of rescue. Army, SDRF and all other agencies at the site.

As per the latest update, pipe has been inserted upto 55.3 metres. pic.twitter.com/DsD4aJNpiH

— ANI (@ANI) November 28, 2023

एम्बुलेंस सिलक्यारा सुरंग के मुहाने पर पहुंची

टीम ने अब मजदूरों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वहां एंबुलेंस को भेज दिया है। यहां चार 108 एम्बुलेंस सिलक्यारा सुरंग के मुहाने पर पहुंची हैं। एसडीआरएफ के जवान सुरंग के अंदर ही श्रमिकों के मेडिकल चेकअप के लिए बेड लेकर जा रहे हैं। फोल्डिंग बेड के साथ तकिए और गद्दे भी पहुंचाए जा रहे हैं।

56 मीटर तक पूरी हुई ड्रिलिंग

रेस्क्यू ऑपरेशन के नोडल अधिकारी सचिव डॉ. नीरज खैरवाल व एनएचआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद ने बताया कि मैन्युअल ड्रिलिंग करीब 56 मीटर तक कर ली गई है। जल्द ही मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

पांच बजे तक पूरा हो सकता है बचाव अभियान

माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर ने कहा, सुरंग में अब दो से तीन मीटर ड्रिलिंग ही बची है। हम शाम पांच बजे तक कुछ परिणाम देखने की उम्मीद कर रहे हैं। Publicfirstnews.com

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजोधपुर-कोटा में बारिश ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड
Next Article #Kisan First | नहर ने डुबोई फ़ैसले – बेपरवाह सरकारी बाबू । बड़ा खुलासा ।
Public First News

Related Posts

India first By Public First News0 Views

#INDIA FIRST | रूस ने S‑350 वित्याज के साथ भारत को ऑफर किया Layered Air Defence समाधान |

India first December 31, 20250 Views
India first By Public First News0 Views

#PINAKAROCKET “भारत का स्वदेशी 120 km रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण | DRDO की बड़ी उपलब्धि”

India first December 30, 20250 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MPFIRST |इंदौर-उज्जैन वंदे भारत मेट्रो: 160 किमी/घंटा रफ्तार, सिंहस्थ-2028 से पहले सेवा शुरू |

MP FIRST December 28, 20250 Views
Latest News By Public First News0 Views

#LATEST NEWS | गोवा के नाइटक्लब में लगी भीषण आग से 25 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 जख्मी |

Latest News December 7, 20250 Views
India first By Public First News0 Views

#Indigo Flight Status”हवाई यात्रा में सुधार: उड़ानें फिर से शुरू, यात्रियों को राहत |”

India first December 5, 20250 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | योगी आदित्यनाथ की बायोपिक “अजेय” पर विवाद, टैक्स फ्री की मांग और मौलानाओं का फतवा

MP FIRST September 20, 20250 Views

Comments are closed.

Top Posts

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views

Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर

November 28, 2023271 Views
1 2 3 … 1,395 Next
Don't Miss

#MP FIRST | सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाई, जानें डिटेल

By Public First News MP FIRST June 9, 20260 Views

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 9 जून को जन कल्याण के लिए…

MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | सहभाग किया, श्रेय नहीं लिया : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वयंसेवकों का योगदान – कैलाश चन्द्र |

June 8, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | जल संरक्षण में मध्यप्रदेश बना वैश्विक मिसाल, 6 देशों के राजनयिकों ने सराहा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’|

June 8, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | मोदी युग के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय |

June 8, 2026 MP FIRST
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
Editors Picks
Top Reviews
Advertisement
Most Popular

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views
About Us
About Us

Public First News
Corporate Office: E/7/ HIG-139, Arera Colony, Bhopal 462016 (M.P)
Phone: 0755-7967937

Email: info@publicfirstnews.com, publicfirstnewstv@gmail.com

Public First News
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • Latest News
  • Crime first
  • India first
  • Politics first
  • City first
  • Astrology first
  • Sports first
Powered by Public First News, Copyright © 2026. All rights reserved by Public First News

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?