मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के भारत स्थित राजदूत डॉ. थिएरी मथो ने अपने उच्चस्तरीय शिष्ट मंडल के साथ भोपाल में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय सहयोग, निवेश, स्मार्ट सिटी विकास, जल प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में संभावित साझेदारी को लेकर गहन चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में चल रही औद्योगिक और अधोसंरचना परियोजनाओं की जानकारी दी और फ्रांसीसी निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। डॉ. थिएरी मथो ने मध्यप्रदेश की विकास यात्रा और निवेश अनुकूल वातावरण की सराहना करते हुए, विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं पर रुचि दिखाई।

बैठक के दौरान पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पर्यटन के क्षेत्र में भी सहयोग को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने में राज्य सरकार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा –

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि फ्रांस के साथ हुए सांस्कृतिक और पर्यटन सहयोग से संबंधित एमओयू (MOU) के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता मध्यप्रदेश को भारत-फ्रांस सांस्कृतिक व पर्यटन सहयोग का नया केंद्र बनाएगा, जिससे न केवल अंतरराष्ट्रीय निवेश और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य के कलाकारों, शिल्पकारों और सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान और अवसर प्राप्त होंगे।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.