भोपाल के विकास कार्यों की प्रगति को लेकर लगातार सक्रिय रहने वाले हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने शनिवार सुबह 7 बजे से अधिकारियों के साथ मिलकर राजधानी के विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। संत नगर क्षेत्र में 305 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे एलिवेटेड फ्लाइओवर और फाटक रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का उन्होंने बारीकी से जायज़ा लिया।
हमेशा अपने बेबाक बयानों और तेज़तर्रार कार्यशैली के लिए चर्चा में रहने वाले विधायक शर्मा इस दौरान पूरी तरह से विकास कार्यों की निगरानी करते नजर आए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिजली के खंबों की शिफ्टिंग सहित फ्लाइओवर निर्माण से जुड़े अन्य तकनीकी और प्रशासनिक निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस दौरे के दौरान लालघाट ग्रेड सेपरेटर, संत नगर-इंदौर रोड पर बन रहे एलिवेटेड फ्लाइओवर, फाटक रोड ROB, भौरी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना स्थल, बैरागढ़ गांव में प्रस्तावित सब-स्टेशन और भोपाल बायपास पर प्रस्तावित 6 लेन फ्लाइओवर का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की।
उनका यह दौरा न केवल प्रशासनिक सक्रियता का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि विधायक क्षेत्रीय विकास को लेकर कितने सजग और प्रतिबद्ध हैं।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
