मध्यप्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत आज भोपाल में ‘जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन अभिमुखीकरण कार्यक्रम’ आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों और सरकार की योजनाओं पर संवाद करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन शामिल होंगे।

सरकार की ओर से बताया गया है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि वर्ष 2026 में जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है, ताकि किसानों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, सहकारिता और पशुपालन विभागों की विभिन्न योजनाओं और पहलों की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। इसके माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

मध्यप्रदेश सरकार का मानना है कि जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के सहयोग से कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा और किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.