उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान हुई हिंसक घटना को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चाहे घटना उज्जैन की हो या प्रदेश के किसी भी कोने की, इस तरह की हरकतें अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

“जुलूस तय रूट से ही निकलेगा”

शर्मा ने कहा – “खूब ईद मनाओ, खूब मोहर्रम के आयोजन करो, लेकिन प्रशासन ने जिस रूट पर अनुमति दी है, उसी पर जुलूस निकाला जाएगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजनों की आड़ में उपद्रव फैलाने की कोशिशें नाकाम की जाएंगी।

“संविधान की आड़ में गुंडागर्दी नहीं”

विधायक ने चेतावनी दी कि अगर कोई बाबा साहब के संविधान को हाथ में लेकर मनमाने ढंग से जुलूस निकालता है और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, तो सरकार उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। शर्मा ने कहा कि उज्जैन की घटना पर सरकार ने सख्त ऐक्शन लिया है।

“307 और मर्डर की धाराएं लगेंगी”

शर्मा ने कहा कि पुलिस पर हमले करने वालों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और मर्डर जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किए जाएंगे।

“अपराधियों के हाथ-पैर दुरुस्त कर देंगे”

अपनी चेतावनी में शर्मा बोले – “जो संविधान का नाम लेकर उपद्रव करेंगे, उनके हाथ-पैर दुरुस्त कर दिए जाएंगे, ताकि भविष्य में वे अपराध करने से पहले सोचें।”

“बीजेपी सरकार में शांति की छूट, उपद्रव की नहीं”

उन्होंने कहा – “यह मध्यप्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव की सरकार है। यहाँ सभी को शांति से त्योहार मनाने की पूरी छूट है, लेकिन जो लोग कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, उनके लिए सख्त व्यवस्था की जाएगी, ताकि आने वाले समय में कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे।”

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.