पब्लिक फर्स्ट।ब्यूरो / अमेरिका। वंदना।

टेक्सास के ‘फ्लैश फ्लड एली’ कहे जाने वाले इलाके में आई भीषण बाढ़ में अब तक 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 173 लोग लापता हैं। ग्वाडालूप नदी अचानक 26 फीट तक चढ़ गई और देखते ही देखते पानी ने कैबिनों को निगल लिया। केवल Camp Mystic में ही 27 लोगों की मौत हो गई।

मौसम से जूझने में अमेरिका फेल

1980 के मुकाबले आज अमेरिका में चरम मौसम की घटनाएं 58% ज्यादा हो गई हैं। लेकिन न तो लोग, न ही सरकार इस बदलाव के लिए तैयार हैं। जलवायु वैज्ञानिक माइकल ओपेनहाइमर का कहना है, “जो पहले चरम था, वो अब आम हो रहा है।”

लोग क्यों नहीं मानते चेतावनियों को?

विशेषज्ञों के मुताबिक, लोग अक्सर सोचते हैं कि “पहले भी बाढ़ आई थी, इस बार भी बच जाएंगे”, इसे “नॉर्मलसी बायस” कहा जाता है। टेक्सास हिल काउंटी में लोग बाढ़ की चेतावनी को नजरअंदाज करते रहे क्योंकि उन्हें लगा कि यहां तो हर बार बाढ़ आती है, लेकिन वे नहीं समझ पाए कि जलवायु परिवर्तन ने इस बार की बारिश को 7% ज्यादा और तापमान को 1.5°C अधिक बना दिया।

सायरन सिस्टम हटाए, चेतावनी के बाद भी तैयारी नहीं

Kerr County ने पहले ही खर्च बचाने के लिए बाढ़ सायरन सिस्टम हटा दिया था। इस वजह से लोग समय पर अलर्ट नहीं हो सके। जबकि रिकॉर्ड बताते हैं कि 22 बार चेतावनी दी गई थी। अब टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने Kerr County में फिर से बाढ़ सायरन लगाने का वादा किया है। वहीं कनाडा के जलवायु विशेषज्ञों ने भी सीमाओं के पार मिलकर मौसम का ट्रैकिंग सिस्टम बनाने पर जोर दिया है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.