अखिल भारतीय यादव/अहिर समाज द्वारा देश के वीर सैनिकों के सम्मान में एक दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी का स्वागत अखिल भारतीय यादव/अहिर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कप्तान साहब, श्री करण सिंह, श्री हीरालाल, श्री रामराज यादव, श्री शीशुपाल यादव, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री हरीश यादव, युवा कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर श्री प्रताप सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ज्ञानप्रकाश, श्री हरीनारायण यादव, श्री शिवनारायण यादव, प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती आशा यादव, भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं समाज की प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व पार्षद श्रीमती कमलेश यादव सहित अन्य पदाधिकारियों एवं समाजजनों द्वारा किया गया।
अपने उद्बोधन में नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने भारत के संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहब अंबेडकर द्वारा दिए गए मूल मंत्र — शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो — का उल्लेख करते हुए कहा कि यही सिद्धांत किसी भी समाज को प्रगति के शिखर तक ले जाते हैं।
उन्होंने कहा कि यादव समाज आज एक शिक्षित, संगठित और आत्मनिर्भर समाज है, जो निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
नगर निगम अध्यक्ष ने माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका मुख्यमंत्री पद पर होना पूरे यादव समाज के लिए गर्व का विषय है और यह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी जाति, वर्ग या आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होती, बल्कि परिश्रम, संघर्ष और समर्पण से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
श्री सूर्यवंशी ने कहा कि यादव समाज के अनेक युवक भारतीय सेना में सेवा देकर राष्ट्र की रक्षा के साथ-साथ समाज का मान और गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे वीर सैनिक पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं।
उन्होंने सैनिकों के सम्मान में आयोजित इस प्रेरणादायी कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बधाई दी और समाज से शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
