मध्यप्रदेश में उज्जैन के खाचरोद में रेप करने में नाकाम होने पर 9 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मासूम रविवार को ही नानी के घर आई थी। पड़ोस में ही रहने वाले शख्स ने पहले दुष्कर्म करने की कोशिश की। फिर चिल्लाने पर उसने बच्ची को बोरी में बंद कर दिया और मोगरी से लगातार वार किए।

गंभीर हालत में बच्ची को रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। खाचरोद पुलिस ने बताया कि बच्ची रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण अपनी दो बड़ी बहनों के साथ नानी के घर आई थी नानी और बड़ी बहनें रविवार दोपहर को छत पर बैठी थीं। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक बच्ची घर नहीं आई तो नानी ने उसकी बहन को भेजा लेकिन वह कहीं नहीं दिखी।

बताया जा रहा है शाम करीब 5.45 बजे पड़ोस में रहने वाला रियाज खान अपने घर के अंदर से बेहोश बच्ची को उठाकर लाया। और सबसे कहा- लड़की ऊपर से गिर गई है। बच्ची का मुंह सूजा था। सिर, नाक, आंख पर चोट लगी थी। खून निकल रहा था।

परिजन उसे लेकर खाचरोद अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रतलाम रेफर कर दिया गया था। खाचरोद एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे ने कहा- डॉक्टर से बात करने पर पता चला कि बच्ची के शरीर पर गिरने के निशान नहीं है। उसे किसी हार्ड चीज से मारा गया है। इस पर पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को भेजकर रियाज के घर से सबूत इकट्ठा किए।

रियाज खान से जब सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि घर में कोई नहीं था। बच्ची घर में आई तो उसे अकेला पाकर गलत काम करने का प्रयास किया। वो चिल्लाने लगी। हाथ-पैर पटकने लगी। गुस्से में आकर रियाज ने उसे धक्का दे दिया। वो जमीन पर गिरकर बेसुध हो गई।

इसके बाद रियाज ने उसे बोरी में डालकर मोगरी से पीटा। मरा समझकर घर से बाहर निकल गया। बाद में लौटा तो देखा कि बच्ची की सांस चल रही है। रियाज बच्ची को उसकी नानी के पास ले गया। उसके छत से गिरने की झूठी कहानी सुनाई।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link