मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजस्थान के जयपुर स्थित एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राजस्थान डिजीफेस्ट TIE ग्लोबल समिट 2026 के अंतर्गत ‘मध्यप्रदेश स्टेट सेशन’ में सहभागिता की एवं प्रदेश की उद्योग आधारित और निवेश अनुकूल सुगम नीतियों की जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने TIE ग्लोबल समिट के दौरान कहा कि वर्तमान समय के साथ-साथ आने वाले कल को समझने और भांपने की क्षमता यदि किसी राज्य में सबसे अधिक मजबूत है, तो वह राजस्थान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं गारंटी के साथ कह सकता हूँ कि इस मामले में राजस्थान पक्का है, उसके बाद किसी अन्य राज्य का नंबर आता है।”
TIE ग्लोबल समिट 2026 में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिस्सा लिया और ‘मध्यप्रदेश स्टेट सेशन’ के तहत प्रदेश की उद्योग आधारित, निवेश अनुकूल और तकनीकी नीतियों की व्यापक जानकारी साझा की। यह समिट जयपुर के एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से स्टार्टअप, उद्योग प्रतिनिधि, निवेशक और नीति-निर्माता शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने समिट में प्रदेश की प्रौद्योगिकी एवं निवेश दृष्टि प्रस्तुत की और उभरते तथा उच्च विकास वाले क्षेत्रों पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए ग्लोबल निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को अवसरों का विस्तृत अवलोकन प्रदान किया।
डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश प्राथमिकता वाले टेक्नोलॉजी डोमेन जैसे डिजिटल नवाचार, प्रौद्योगिकी आधारित उद्योग एवं हाई-ग्रॉथ सेक्टर विकसित करने पर केंद्रित है, जिससे राज्य को वैश्विक निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाया जा सके।
समिट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद किया और उन्हें मध्यप्रदेश में मौजूद संभावनाओं तथा नवाचार के अवसरों से अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने इन्वेस्टमेंट एक्सपो में प्रदेश के पवेलियन का दौरा भी किया और निजी बैठकें कर रणनीतिक निवेश एवं दीर्घकालिक सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।
इस सत्र में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश की प्रस्तावित निवेश योजनाओं, सुगम नीतियों और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम के बारे में जानकारी दी गई।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
