छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। थाना परिसर में कथित ‘लेन-देन’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। यह घटना एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती है।

वायरल वीडियो में एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी को थाने के परिसर में पैसे लेते हुए देखा गया। हालांकि वीडियो की प्रारंभिक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन दृश्य इतने स्पष्ट हैं कि मामला तूल पकड़ता गया।

सूत्रों के अनुसार, वीडियो में एएसआई रोहित खूंटे को थाना परिसर में बैठा देखा गया। इसी दौरान एक अन्य आरक्षक लक्ष्मीशंकर कंवर वहां पहुंचता है और कथित रूप से पैसे लेकर अपनी जेब में रखते हुए दिखाई देता है।

स्थानीय लोगों की शिकायत है कि डोंगरगढ़ थाना अब पारंपरिक पुलिसिंग से अधिक व्यापार बाजार जैसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहाँ शिकायत दर्ज़ कराने के लिए पैसों की आवश्यकता होती है और आरोपी पर अपराध की धारा कम करने के लिए भी पैसे की माँग की जाती है।

जैसे ही वायरल वीडियो सामने आया, जिला पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने एएसआई रोहित खूंटे और आरक्षक लक्ष्मीशंकर कंवर को तत्काल निलंबित कर दिया।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस मामले की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और क्या आगे और भी जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाती है। फिलहाल, इस कार्रवाई के जरिए पुलिस विभाग ने यह संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link