गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में आज एक बार फिर जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आम लोगों की समस्याएं सुनते नज़र आए। सुबह से ही मंदिर परिसर में फरियादियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां दूर-दराज़ के जिलों से लोग अपनी उम्मीदें लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक फरियादी से मुलाकात कर पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में ज़मीन विवाद, पुलिस से जुड़ी शिकायतें, इलाज, आवास, पेंशन, शिक्षा और रोजगार से संबंधित मामले प्रमुख रूप से सामने आए।

सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि
“किसी भी गरीब, पीड़ित या जरूरतमंद के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।”

समस्याएं सुनते ही मुख्यमंत्री ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिए, वहीं कुछ मामलों में लिखित रिपोर्ट तलब की गई। सीएम ने यह भी कहा कि जनता दर्शन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सरकार की जवाबदेही का माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी शिकायत में लापरवाही सामने आई, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियमित रूप से गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम के जरिए आम जनता से सीधे संवाद करते हैं, जो सरकार और जनता के बीच भरोसे का एक मजबूत सेतु बन चुका है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.