मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भव्य लॉन्चिंग |
मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य शुभारंभ 13 जनवरी को शाम 6 बजे राजधानी भोपाल के बोट क्लब में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कार्यक्रम से पहले बोट क्लब का निरीक्षण कर तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन मध्यप्रदेश के खेलों के महाकुंभ के रूप में स्थापित होगा।
पहली बार नई तकनीक से होगा लॉन्च
मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि देश में पहली बार इस प्रकार की नई तकनीक के माध्यम से खेलों का लॉन्चिंग कार्यक्रम किया जा रहा है।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ होंगी—
- वॉटर प्रोजेक्शन तकनीक
- फ्लोटिंग स्टेज, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा
- पूरी प्रस्तुति थीम आधारित होगी, जिसका उद्देश्य प्रदेश में खेलों के विकास को दर्शाना है
सभी खेल संघों के साथ संयुक्त आयोजन
यह देश का पहला ऐसा आयोजन होगा जिसमें सभी खेल संघों के साथ मिलकर प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं।
कल से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएँ शुरू होंगी और खेलो एमपी के माध्यम से पहली बार मध्यप्रदेश की राज्य टीम का चयन किया जाएगा।
स्लॉटर हाउस में गौमांस मामले पर मंत्री विश्वास सारंग का सख्त बयान
गौमांस एवं गौकशी के मामलों को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि—
- गौमांस या गौकशी के मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा
- व्यापारी हो या अधिकारी, दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी
- मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में कड़े निर्देश दिए गए हैं
- ऐसी सजा दी जाएगी जो नजीर बने, ताकि दोबारा कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे
मंत्री सारंग ने कहा कि यदि गौमाता की कटाई हुई है, तो दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए और उन्हें फांसी जैसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
PUBLICFIRSNEWS.COM
