महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP के प्रमुख अजित पवार (66 वर्ष) का निधन हो गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने ये जानकारी दी. प्लेन क्रैश में अजित पवार की जान गई. महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ये हादसा हुआ. विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई. अजित पवार बारामती में जनसभा करने जा रहे थे. प्लेन जब बारामती में लैंड कर रहा था उसी दौरान ये घटना घटी.

विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. जानकारी के मुताबिक, ये अजित पवार का निजी विमान था. प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गई हैं और हालात का जायजा ले रही हैं.

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार विमान लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और रनवे के पास एक खुले क्षेत्र में क्रैश-लैंड हुआ। तकनीकी खराबी, मौसम या अन्य कारणों की जांच जारी है

विमान में कौन-कौन सवार था?

प्लेन में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) के सदस्यों के साथ थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लेन में सवार कोई भी व्यक्ति क्रैश में नहीं बचा है.

राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारों में इस अचानक हुए दुर्घटना से भारी शोक व सदमा देखने को मिला है। कई वरिष्ठ नेताओं ने मृतकों के परिवारों के प्रति शोक संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।

अजित पवार महाराष्ट्र के वरिष्ठतम नेताओं में से एक थे, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य के प्रशासनिक एवं राजनीतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply