उज्जैन के शांति पैलेस चौराहे पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत चल रहे विकास कार्यों के दौरान इंदौर–उज्जैन सिक्स लेन परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ब्रिज पर काम कर रहा एक मजदूर सरियों के जाल में दब गया। यह हादसा करीब दोपहर 1 बजे हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल मजदूर को तत्काल उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान, प्रशासन ने दी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम पवन बरिया ने बताया कि मृतक मजदूर का नाम अशोक है, जो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर करवाई जा रही है और शव को परिजनों तक पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम ने यह भी बताया कि घटना की जानकारी सीएमएचओ को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन द्वारा लेबर ऑफिसर से भी चर्चा की गई है। यदि मृतक श्रमिक श्रमिक बोर्ड में पंजीकृत पाया जाता है, तो नियमानुसार 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रशासन की ओर से दिए जाने का प्रावधान है।

बताया जा रहा है कि ब्रिज निर्माण का कार्य एमपीआरडीसी के तहत किया जा रहा है। एमपीआरडीसी के एजीएम इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना हो चुके हैं और मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच करेंगे। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि निर्माण कार्य किस कंपनी और किस कॉन्ट्रैक्टर के माध्यम से कराया जा रहा था।

हादसा किसकी लापरवाही से हुआ,
निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं—
इन सभी बिंदुओं पर प्रशासन और पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा लापरवाही का नतीजा था या सुरक्षा व्यवस्था में कोई गंभीर चूक हुई

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply