उधमपुर जिले के मजालता इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई और मुठभेड़ में तब्दील हो गई।

इलाके में हाई अलर्ट, ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं।

फिलहाल ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा कारणों से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply