मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चयनित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चयन उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि पुलिस बल देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की रीढ़ है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा किया गया यह चयन न केवल संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे राज्य के लिए भी सम्मान की बात है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भविष्य में भी इसी निष्ठा, साहस और प्रतिबद्धता के साथ देशभक्ति और जनसेवा के कार्यों में समर्पित रहेंगे तथा राष्ट्र की सुरक्षा और नागरिकों के विश्वास को और अधिक मजबूत करेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सदैव पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
