कलेक्टर जयति सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
जिले में आयोजित होने वाली 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। कलेक्टर जयति सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर बोर्ड परीक्षा की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की और परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील की। कलेक्टर जयति सिंह ने बताया कि जिले में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से तथा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ होंगी। जिलेभर में बोर्ड परीक्षाएं कुल 57 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही उड़नदस्तों की तैनाती की गई है तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सकें।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से बिना किसी दबाव के आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
