मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” का शुभारंभ किया। पदयात्रा पावन गिरौदपुरी धाम की ओर रवाना हुई।

मुख्यमंत्री ने पवित्र जैतखाम में पूजा-अर्चना कर गुरु घासीदास बाबा जी का पुण्य स्मरण किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी का संदेश “मनखे-मनखे एक समान” संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यह पदयात्रा सद्भावना, समरसता और भाईचारे को और मजबूत करेगी।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply