मुख्यमंत्री ने आज जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण सम्मेलन में भाग लिया।

उन्होंने सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व को गंभीरता, सटीकता और संवेदनशीलता के साथ निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। सही आंकड़े ही प्रभावी नीति निर्धारण और समावेशी विकास की दिशा तय करते हैं।

इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से होगी, जो पारदर्शिता और दक्षता को और मजबूत बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासनिक प्रतिबद्धता और जनभागीदारी के साथ यह अभियान सफल होगा और विकसित, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखेगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.