उज्जैन | किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने किन्नर समाज से जुड़े कथित नेटवर्क को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे “किन्नर जिहाद” करार देते हुए धर्मांतरण और आर्थिक गतिविधियों के संगठित संचालन का दावा किया है।

धर्मांतरण और आर्थिक नेटवर्क का आरोप

ऋषि अजय दास का कहना है कि देश के विभिन्न हिस्सों में किन्नर समाज की गद्दियों के माध्यम से कथित रूप से धर्मांतरण और आर्थिक गतिविधियों का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। उन्होंने इसे केवल सामाजिक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया।

उन्होंने कहा कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से किन्नर समाज के साथ कार्य कर रहे हैं और वर्ष 2016 में किन्नर अखाड़े की स्थापना की थी।

इंदौर को बताया गतिविधियों का केंद्र

ऋषि अजय दास ने विशेष रूप से इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए इसे कथित गतिविधियों का केंद्र बताया। उनके अनुसार, वहां गद्दियों और संपत्तियों को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है।

उच्च स्तरीय जांच की मांग

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर वे कई जिलों के कलेक्टरों और संबंधित एजेंसियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं तथा उच्च स्तरीय जांच की मांग कर चुके हैं।

ऋषि अजय दास ने आरोप लगाया कि जब वे इस मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठाते हैं तो उन्हें विरोध और दबाव का सामना करना पड़ता है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply