उज्जैन | आगामी त्योहारों को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। शनिवार सुबह पुलिस प्रशासन ने शांति, सुरक्षा और सामंजस्य बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च टावर चौक से शुरू हुआ।

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी

रंगपंचमी, होली और रमजान के मद्देनज़र भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। मार्च का रूट तीन बत्ती चौराहा, माधव नगर रेलवे स्टेशन रोड, लोटी चौराहा होते हुए नीलगंगा और हरी फाटक रोड तक रहा।

पुलिस की मौजूदगी से बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा का संदेश दिया गया।

पुलिस की अपील: शांति से मनाएं त्योहार

सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि नागरिकों को अपने त्योहार निर्भीक और उत्साह के साथ मनाने का भरोसा दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजारों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply